Friday, August 7, 2026
Homeहरियाणारोहतकके.वी.एम. पब्लिक स्कूल रोहतक में इंटर-हाउस स्पेलथॉन प्रतियोगिता का आयोजन 

के.वी.एम. पब्लिक स्कूल रोहतक में इंटर-हाउस स्पेलथॉन प्रतियोगिता का आयोजन 

रोहतक : के.वी.एम. पब्लिक स्कूल में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस स्पेलथन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी शब्दावली, सही वर्तनी, उच्चारण तथा भाषा दक्षता का विकास करना था।

प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी हाउसों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट भाषा-क्षमता का प्रदर्शन किया। विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों ने कठिन से कठिन शब्दों की सही स्पेलिंग और उच्चारण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का वातावरण रोमांचक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

प्रतियोगिता में पीस-कीपर हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह, आत्मविश्वास एवं अनुशासन के लिए सराहा गया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीना कौशिक ने विजेता विद्यार्थियों एवं हाउस को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के भाषाई कौशल, आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने और भाषा ज्ञान को समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular