Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में कलयुगी बेटे बहू का कारनामा, बुजुर्ग मां बाप को बुरी...

रोहतक में कलयुगी बेटे बहू का कारनामा, बुजुर्ग मां बाप को बुरी तरह पीटा, ईंट मारी

- Advertisment -

बुजुर्गों की रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपापड़ोस के लोग इकट्‌ठे हो गए। उन्होंने बुजुर्गों को बीच-बचाव कर बचाया। बेटे व बहू वहां से जाने से पहले दोनों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में कलयुगी बेटे बहू का कारनामा सामने आया है। कहा जाता है कि बच्चे को ठोकर भी लगती है तो एक मां पिता को सबसे ज्यादा दर्द होता है लेकिन जवान हो जाने के बाद उन्ही बच्चों को मां-बाप के दर्द से कोई फर्क भी नहीं पड़ता है। कई ऐसी खबरे आती रहती हैं जिसमे खुद के बच्चे बुजुर्गों पर जुल्म करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला महम से आया है। जहां कलयुगी बेटा बहू ने अपने ही माता पिता के साथ मारपीट की। यही नहीं बेटे-बहू ने मां-बाप के साथ गाली-गलौज करने के बाद ईंटों से हमला कर दिया। उनके पैर को मुंह से काट दिया।

बुजुर्गों की रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपापड़ोस के लोग इकट्‌ठे हो गए। उन्होंने बुजुर्गों को बीच-बचाव कर बचाया। बेटे व बहू वहां से जाने से पहले दोनों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद बुजुर्ग दंपति के दूसरे बेटे ने माता पिता को अस्पताल में दाखिल करवा कर उपचार दिलवाया। घर आने के बाद बुजुर्ग घायल महिला संतरा ने महम थाने में मामला दर्ज करवाया।

महम के वार्ड नंबर 1 निवासी संतरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति राजेन्द्र कि शादी के 3 साल बाद मौत हो गई थी। जिसके कारण उसने अपने देवर रविन्द्र के साथ दूसरी शादी कर ली थी। उनके दो लड़के और दो ही लड़कियां हैं। चारों बच्चे शादीशुदा है। 28 सितंबर की रात को करीब 10 बजे उसके लड़के नवीन व बहू मीनू ने घर के आगे गली में उसके साथ झगड़ा किया। उन्होंने उसे गलियां देकर मारपीट की। उन्होंने मां को ईंट मारी।

ईंट बुजुर्ग संतरा के पैर में लग गई और उसे गंभीर चोट लगी। संतरा के साथ झगडे और मारपीट की बात पता चलते ही उसका पति रविंद्र मौके पर आ गया। नवीन और मीनू ने उसके साथ भी गाली गलौच करना शुरू कर दिया और ईंट मार दी। नवीन ने पिता के पैर को दांतों से काट लिया। जिसके बाद बुजुर्ग दंपति रोने चिल्लाने लगे। शोर होने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्‌ठे हो गए उन्होंने बीच बचाव कर दोनों को बचाया। मामले का पता चलने के बाद उनका बड़ा बेटा प्रवीण आया और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। संतरा की शिकायत पर महम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular