Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बेटे ने 20 साल बाद लिया मां की हत्या का...

रोहतक में बेटे ने 20 साल बाद लिया मां की हत्या का बदला, सो रहे बुजुर्ग के सिर पर वार कर की हत्या

- Advertisment -

रोहतक के गांव घरौठी निवासी व्यक्ति की रंजिश के चलते बेरहमी से डंडों मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए यह कदम उठाया। आरोपी युवक गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें आरोपी युवक रात करीब पौने 12 बजे डंडा लेकर घूमा हुआ दिखाई दे रहा है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के गांव घरौठी में शुक्रवार आधी रात को सो रहे बुजुर्ग के सिर पर वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। वारदात को अंजाम उस समय दिया गया जब वह भैंसो के तबेले में सो रहा था। बुजुर्ग की हत्या के मामले को पुलिस ने 12 घंटों में सुलझा दिया। आरोपी युवक गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें आरोपी युवक रात करीब पौने 12 बजे डंडा लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। हत्या के आऱोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

बुजुर्ग का खून से लथपथ शव

पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। इसी के चलते आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक कृष्ण कुमार लोहचब ने जानकारी दी है कि पुलिस को जानकारी मिली थी की गांव घरौठी में एक व्यक्ति की हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और शुरू कर दी थी। मृत व्यक्ति की पहचान की गई जिसमें पता चला है कि मृतक का नाम सुरजीत था और वो चतर निवासी गांव घरौठी का रहने वाला था। सिर पर गहरी चोट होने के कारण सुरजीत की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे रामबीर ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। जिसके बाद थाना लाखन माजरा में धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया।

शुरुआती जांच में सामने आया कि सुरजीत के एक बेटा है और एक बेटी है। 10 मार्च 2023 को सुरजीत खाना खाकर अपने पशुओं तबेले में सो रहा था। सुबह के समय मृतक की पत्नी पशुओं को चारा डालने गई तो सुरजीत मृत हालत में खून से लथपथ चारपाई पर मिला। जिसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। 11 मार्च 2023 इस मामले की छानबीन संयुक्त टीम ने की।

CCTV में डंडा लेकर जाते हुए दिख रहा आरोपी सुनील

छापेमारी करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सुनील जो कि जगदीश का लड़का है और घरौठी गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनील की मां की करीब 20 से 22 साल पहले हत्या हुई थी। सुरजीत समेत तीन व्यक्तियों के नाम आए थे। अन्य दोनों व्यक्तियों की प्राकृतिक मौत हो चुकी है। आरोपी ने इस बात की रंजिश रखते हुए सुरजीत के सिर पर सोटे से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

लाखनमाजरा थाना प्रभारी रणबीर सिंह के अनुसार पुलिस ने हत्या के मामले में पड़ताल करते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया। इस पर परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया था। न्यायाधीश के सामने पेश किए गए आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने हत्या का खुलासा करते हुए वारदात में प्रयुक्त किया गया लकड़ी का सोटा बरामद कराया। आरोपी ने 20 लाल पहले हुई मां की हत्या में सुरजीत का नाम आने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular