Thursday, May 9, 2024
Homeहरियाणाहिसारलिव इन में रह रही गर्भवती पत्नी को पति ने सरेआम तेजधार...

लिव इन में रह रही गर्भवती पत्नी को पति ने सरेआम तेजधार हथियार से काटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

- Advertisment -

हिसार में 4 माह की गर्भवती महिला को उसके पति ने सरेआम तेजधार हथियार से काट दिया। खौफनाक मर्डर की वारदात cctv में कैद हो गई। मृतका अपने पति को छोड़कर लिव-इन में रह रही थी इस बात से गुस्साए पति ने तेजधार हथियार से 10 वार कर कत्ल कर दिया।

- Advertisment -

हिसार। लिव इन में रह रही 4 माह की गर्भवती पत्नी को पति ने सरेआम तेजधार हथियार से काट दिया। खौफनाक हत्या का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। नाराज पति पत्नी पर तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। यह मामला बुधवार रात का है। वारदात हिसार के अग्रोहा खंड के लांधड़ी गांव की है।

राजबाला का शव

जानकारी के अनुसार मृतका 29 साल की राज बाला पिछले कई महीने से पति को छोड़ अशोक नाम के शख्स के साथ लिव इन में रह रही थी। जिससे गुस्साए पति रोशन लाल ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस रोशन लाल को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस कत्ल की 1 मिनट की CCTV फुटेज सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि मृतका राजबाला प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) में टीका लगवाने के बाद एक महिला सिमरन के साथ घर वापस जा रही है। जब वह गेट के पास पहुंचती है तो पहले से ही बाहर पार्क में बैठा पति रोशनलाल उसका इंतजार कर रहा है। उसके हाथ में तेजधार हथियार देखते ही राजबाला वापस PHC की तरफ भागती है।

यह देख रोशनलाल उस पर पीछे से वार करता है और वह जमीन पर गिर जाती है। तब वह ताबड़तोड़ लगातार 9 वार करता है। उसके मरने के बाद भी वार करता जाता है। इसके बाद वह बाहर की ओर चल पड़ता था। फिर राजबाला की मौत को कन्फर्म करने के लिए वापस आकर वह फिर 10वां वार करता है। इस दौरान उसे कोई पकड़ नहीं सका। हत्या के बाद वह बाइक पर लिफ्ट लेकर चला जाता है।

राज बाला (29) की शादी 2013 में रोशन लाल के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है जो अपने नाना के यहां रहता है। पुलिस जांच के मुताबिक शादी के 2 साल बाद यानी 2015 में राजबाला का प्रेम प्रसंग अशोक के साथ शुरू हो गया। उस वक्त रोशन लाल ट्रैक्टर चलाता था। युवक अशोक का उसके घर में आना जाना था। वह उम्र में उससे छोटा था। इसके बाद 10 महीने पहले दोनों घर से भाग निकले और भाणा गांव में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें हुई। पंचायत ने उन्हें गांव से बाहर जाने का फैसला सुनाया था। इसके बावजूद करीब एक महीने पहले वह फिर से गांव में आकर रहने लगे।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इसी बात से रोशन लाल रंजिश रखे हुआ था। बुधवार को चार माह की गर्भवती राजबाला टीकाकरण करवाने के लिए गांव की PHC में आई थी। रोशन लाल को इस बात का पता चला तो वह भी वहां पहुंच गया। राज बाला जब टीका लगवाकर बाहर आई तो रोशन ने राज बाला को तेजधार हथियारों से काटा डाला। उसके बाद वहां से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular