Sunday, April 28, 2024
Homeटेक्नोलॉजीनए लुक के साथ मार्केट में वापस आ रही है Hero Karizma...

नए लुक के साथ मार्केट में वापस आ रही है Hero Karizma बाइक

Hero Karizma: भारत में कुछ सालों पहले हीरो होंडा करिज्मा (Hero Karizma) युवाओं की पसंदीदा बाइक थी। युवाओं में इस बाइक को अलग ही दीवानगी थी। होंडा से अलग होने के बाद भी इस बाइक की सेल मार्केट में रहीं लेकिन धीरे-धीरे करिज्मा का क्रेज पहले के जैसा नहीं रहा इसलिए बाद में हीरो को बाइक को बाजार से वापस लेना पड़ा। लेकिन अब एक बार फिर करिज्मा धूम मचाने को तैयार है।

Hero Karizma का नया नाम होगा Karizma XMR 

हीरो करिज्मा अब नाम बदलकर मार्केट में एक बार फिर से धूम मचाने के लिए आ रही है। पहला ट्रेडमार्क Karizma XMR के लिए है, दूसरा ट्रेडमार्क थोड़ा आगे जाता है Karizma XMR 210। लेकिन इस बाइक के इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। खबरें हैं कि हीरो करिज्मा के लिए खास तौर पर एक लिक्विड-कूल्ड 210cc इंजन डिवेलप कर रहा है।

बिल्कुल अलग होगा डिजाइन 

नयी करिज्मा बाइक का डिजाइन पहले की बाइक से बिल्कुल अलग होगा। इस बाइक को नए प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जा सकता है। इसके अलावा इसे ज्यादा डायनैमिक और स्पोर्टी लुक दिया जा सकता है। फुल फेयर्ड बाइक के तौर पर अपनी पहचान कायम करने वाली करिज्मा को नए अवतार में भी फेयर्ड बाइक के तौर पर ही लाया जा सकता है।

बाइक में होगी ये खूबियां 

करिज्मा का डिजाइन भी पूरी तरह से नया होगा। इस बाइक को नए प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जा सकता है। इसके अलावा इसे ज्यादा डायनैमिक और स्पोर्टी लुक दिया जा सकता है। फुल फेयर्ड बाइक के तौर पर अपनी पहचान कायम करने वाली करिज्मा को नए अवतार में भी फेयर्ड बाइक के तौर पर ही लाया जा सकता है।

कीमत की बात की जायें तो इस बाइक की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये से दो लाख रुपये के बीच हो सकती है। साल 2023 के आखिरी तक बाजार में इन बाइक को लॉन्च किया जा सकता  है।

ये भी पढ़ें- जानिए कब है विकट संकष्टी चतुर्थी, जानें तिथि, शुभमुहूर्त और महत्व

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular