Saturday, September 19, 2026
HomeदेशHaryana Weather: हरियाणा में 25 सितम्बर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना,...

Haryana Weather: हरियाणा में 25 सितम्बर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना, जाने- IMD का लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather: मानसून अन्तिम पड़ाव पर पहुंच गया है। बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 सितम्बर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा 19 सितम्बर से राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलौदी, खाजूवाला तक आ गई है। साथ ही राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन बनने से हवाओं में बदलाव पुरवाई से पश्चिमी होने की संभावना बन रही है जिससे मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा दक्षिण की तरफ नीचे मध्य भारत की और जाने की संभावना बन रही है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता में कमी आने तथा जल्दी वापिसी की संभावना बन रही है। राज्य में अगले पांच दिनों में 25 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे बीच बीच में हल्के बादल रहने की संभावना है इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा कम होने तथा सुबह शाम की हल्की ठंड रहने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular