Tuesday, May 7, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

हरियाणा के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Rain: आज फिर से हरियाणा के 16 जिलों में बारिश (Haryana Rain) का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना नगर का पानी बढ़ गया है जिससे यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बाढ़ से भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है।

बाढ़ से 40 लोगों की मौत (Haryana Rain) 

हरियाणा में बाढ़ के कारण अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सात लोग घायल हो गए हैं जबकि दो लोग लापता हैं। प्रदेश के 461 गांव बाढ़ से ग्रस्त हैं। स्थिति को देखते हुए अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद और सिरसा में प्रशासन ने National Disaster Response Force (NDRF)  की टीमें तैनात हैं। फतेहाबाद में सेना तैनात है।

हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

हरियाणा के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें चकूला, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। करनाल और अंबाला अभी भी बाढ़ का खतरा जारी है।

दो ट्रेनें कैंसिल और 8 ट्रेनें डायवर्ट 

खराब मौसम के कारण रेवाड़ी-दिल्ली के बीच 2 ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं। इसके साथ ही 8 गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया गया है। यमुना ब्रिज पर जलभराव के कारण प्रभावित हुआ रेल यातायात हरियाणा में यमुना नदी में फिर से आए उफान और देश की राजधानी दिल्ली के यमुना ब्रिज पर बारिश के कारण जलभराव से एक बार फिर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

महामारी फैलने का प्रकोप 

बाढ़ की वजह से प्रदेश में महामारी का प्रकोप बढ़ गया है। बीमारियों के खतरे को देखते हुए  स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। बाढ़ से अब तक 5.14 लाख एकड़ में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। बीते 24 घंटे में 8195 एकड़ में फसल में पानी घुसा है। इस बाढ़ की वजह से सूबे के 1463 गांवों को बाढ़ की चपेट में आना पड़ा है।

ये भी पढ़ें- सावन के तीसरे सोमवार को कैसे करें भगवान शिव की पूजा

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular