Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में आज से फिर मानसून होगा सक्रिय, अगले 5 दिनों तक...

हरियाणा में आज से फिर मानसून होगा सक्रिय, अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

- Advertisment -

मौसम विभाग ने हरियाणा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 जुलाई से 28 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisment -

चंडीगढ़। हरियाणा में आज से फिर मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा में भारी बारिश को लेकर अगले 5 दिनों 24 जुलाई से 28 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में मानसून दक्षिण पूर्व से उत्तरी हिस्से में प्रवेश करेगा, इस कारण से यहां के कुछ जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है। इस दौरान 60 km प्रति घंटा तक तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

वहीं, अगले 6 दिनों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। रविवार की तुलना में आज प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसत 0.2 डिग्री को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को अंबाला में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग का कहना है कि आज से मानसून अधिकांश जिलों में एक्टिव रहने वाला है। 28 जुलाई तक मानसून राज्य पर मेहरबान रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में बारिश होगी। करनाल और यमुनानगर में भारी बारिश जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में मध्यम बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हरियाणा, दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें पंचकूला, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। करनाल और अंबाला अभी भी बाढ़ का खतरा जारी है।

मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से नदियों से दूर रहने की अपील की है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना के जवान तैनात किए गए हैं ताकि बाढ़ पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके। अगले 5 दिन मानसून एक्टिव रहने के कारण सूबे के धान किसानों को राहत मिलेगी। जुलाई में अच्छी बारिश के संकेत मिलने से यह तय हो गया है कि धान की रोपाई में तेजी देखने को मिलेगी। इससे फसल के उत्पादन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा और साथ ही किसानों की लागत राशि भी कम खर्च होगी।

खराब मौसम के कारण रेवाड़ी-दिल्ली के बीच 2 ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं। इसके साथ ही 8 गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया गया है। यमुना ब्रिज पर जलभराव के कारण प्रभावित हुआ रेल यातायात हरियाणा में यमुना नदी में फिर से आए उफान और देश की राजधानी दिल्ली के यमुना ब्रिज पर बारिश के कारण जलभराव से एक बार फिर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

बता दें कि, पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में दोबारा बाढ़ की संभावना बन रही है। यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से यमुना के कई निचले इलाकों में पानी का स्तर बढ़ा है। पहाड़ी क्षेत्रों और हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश और बाढ़ के कारण प्रदेश में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हरियाणा के करीब 1463 गांव प्रभावित हैं। इसके अलावा, हरियाणा में बाढ़ से 230 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 3850 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular