Tuesday, May 7, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ के कारण...

हरियाणा के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ के कारण बढ़ी बीमारियां

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Rain Alert: हरियाणा वासियों को अभी बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस साल लगता है मानो इंद्रदेव सबसे ज्यादा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में मेहरबान हैं। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में (Haryana Rain Alert) 31 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी (Haryana Rain Alert)

प्रदेश के 16 जिलों में आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गाांव, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने की आशंका जाहिर की गई है। वहीं येलो अलर्ट वाले जिलों में 200 मिलीमीटर से कम बारिश होगी।

बाढ़ ग्रसित इलाकों में बढ़ी बीमारियां

11 जुलाई से लेकर अब तक हरियाणा के कई जिलों बाढ़ से ग्रसित हैं। बहुत इलाकों में अभी भी जलजमाव है जिसके कारण बीमारियां तेजी से फैल रही है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक बुखार के 8125, पेट से जुड़ी बीमारियों के 1932, आई फ्लू के 3000, त्वचा से संबंधित रोग के 10444 और अन्य रोगों के 35249 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा सांप काटने के 44 मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हुई है।

इन जिलों में तेजी से बढ़ रहा है डेंगू का खतरा 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू मच्छर का लारवा 3 दिन में ही पनप रहा है। डेंगू से 4 जिलों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। जींद में अब तक 50 केस सामने आ चुके हैं। वहीं यमुनानगर में 14, रोहतक में 13, रेवाड़ी में 15 और सोनीपत में 8 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। नूंह में एक मरीज की मौत भी हुई है। इसके अतिरिक्त मलेरिया के 18 और चिकनगुनिया के 3 कंफर्म केस आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- अंजू के नसरुल्ला से निकाह पर सीमा हैदर बोली पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति बहुत खराब

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular