Sunday, May 19, 2024
HomeदेशHaryana Weather : हरियाणा में गर्मी और धूप से जनजीवन प्रभावित, जानें-...

Haryana Weather : हरियाणा में गर्मी और धूप से जनजीवन प्रभावित, जानें- मौसम का लेटेस्ट अपडेट

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather : मई माह के शुरू में ही प्रचंड गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।  तापमान बढ़ने के कारण आंशिक बादलों के बीच गर्मी जमकर परेशान कर रही है।

सोमवार को जहां प्रदेश का तापमान 43 डिग्री को पार वहीं मंगलवार सुबह से ही गर्मी ने लोगों की रातों की नींद हराम करना भी शुरू कर दिया है। गर्म हवाओं का सिलसिला जल्द ही हीट वेव में बदल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कमजोर पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से 11 मई से मौसम में बदलाव आ सकता है। इसके बाद तीन-चार दिन तक आसमान में घने बादलों के बीच बूंदाबांदी या बरसात हो सकती है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 10 मई तक खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल संभावित। परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 मई से मौसम में बदलाव संभावित जिससे राज्य में 10 मई देर रात्रि से 12 मई तक हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या छिटपुट हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular