haryana News: एलएनजेपी नागरिक अस्पताल मामले को लेकर हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। बुधवार को कुरुक्षेत्र जिले के नर्सिंग स्टाफ बड़ी संख्या में आदर्श थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
नर्सिंग स्टाफ का आरोप
नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि रेनू भाटिया की टिप्पणियों से पूरे नर्सिंग समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जांच के गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे प्रदेशभर की नर्सें नाराज हैं। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने जमकर नारेबाजी भी की।
पृष्ठभूमि
एलएनजेपी अस्पताल मामले में दिए गए बयानों के विरोध में पहले भी पेन डाउन हड़ताल की गई थी। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और नर्सिंग संगठन रेनू भाटिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
Punjab News: बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा ऐलान, 2027 में अकेले…
रेनू भाटिया का इस्तीफा
कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में विवाद के बाद रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर त्यागपत्र सौंपा और उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया।
क्या था विवाद?
दरअसल, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद अस्पताल निरीक्षण के दौरान रेनू भाटिया ने सीएमओ और पीएमओ को फटकार लगाई थी। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ से कहा था कि *“क्या कोई अपनी बेटी को इस तरह डॉक्टर के पास अकेला छोड़ सकता है?”* इसी बयान को लेकर नर्सिंग समुदाय में गहरी नाराजगी है।

