Friday, September 18, 2026
Homeहरियाणापति की हत्या : पत्नी सहित चार आरोपियों को पुलिस ने किया...

पति की हत्या : पत्नी सहित चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें- पूरा मामला

पुलिस ने पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र  वरुण सिंगला के मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने पति के हत्या करने के आरोप में पत्नी सहित रवि, अभिषेक उर्फ़ अभी व विशाल उर्फ़ शालू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोरथली वासी महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह घरेलू महिला है। उसके बड़े लड़के की शादी गत मार्च में अंजलि वासी बाखली से हुई थी । शादी के कुछ दिन बाद उसका लड़का विदेश चला गया था । कुछ समय पहले उसका लड़का अपनी पिता का इलाज करवाने के लिए आया हुआ था।  30 सितम्बर की रात को एक अज्ञात गाड़ी से उसके घर पर 8/9 लड़के आए और उसकी पुत्रवधु के हाथ पैर बांध कर तेजधार हथियार से उसके लड़के पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह लड़के घर से करीब 5 हजार यूरो व सोने चांदी के गहने ले गये । जिसकी शिकायत पर थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गई।

बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई। मामले की गहनता से जांच करते हुए 1 अक्टूबर को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह व सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह की टीम ने हत्या करने के मामले में आरोपी पत्नी सहित रवि, अभिषेक उर्फ़ अभी व विशाल उर्फ़ शालू को गिरफतार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस टीम द्वारा वारदात में प्रयोग हथियार व गाड़ी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular