Friday, September 18, 2026
HomeहरियाणाHaryana News: CM सैनी ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का...

Haryana News: CM सैनी ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान, सत्य और धर्म की रक्षा का अमर संदेश है

Haryana News: पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरु साहिब का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान की निरंतर यात्रा रहा है, और जब भी देश पर संकट आया, गुरुओं ने अपने रक्त से इस भूमि को सींचकर सत्य और धर्म की रक्षा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी का जीवन सादगी, करुणा और आध्यात्मिक ऊँचाइयों का अद्वितीय संगम था। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब की स्थापना की और संतों व भक्तों की वाणी को संकलित कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में मानवता को एक दिव्य ग्रंथ प्रदान किया। उनका बलिदान यह संदेश देता है कि सत्य और धर्म की रक्षा के लिए कभी समझौता नहीं करना चाहिए।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है और सिख गुरुओं के योगदान को पूरे देश में सम्मानपूर्वक याद किया जा रहा है। हरियाणा सरकार गुरुओं की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए उनके प्रकाश पर्व राज्य स्तर पर मनाती है और आठवीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं का इतिहास शामिल किया गया है।

सीएम योगी बोले- कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, दोष मुझे देंगे

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तख्त श्री हजूर साहिब हेतु विशेष ट्रेनों की व्यवस्था का उल्लेख किया और कहा कि हरियाणा की धरती संतों, गुरुओं और शूरवीरों की भूमि रही है। सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा को अपना परम धर्म मानती है। साथ ही उन्होंने समाज से जात-पात और भेदभाव की दीवारें तोड़कर एक मजबूत और अखंड समाज बनाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं से गुरु अर्जुन देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की अपील की और कहा कि सभी को सत्य, करुणा, सेवा और सिमरन को जीवन में अपनाना चाहिए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular