Saturday, August 1, 2026
HomeहरियाणाHaryana Nikay Chunav : चुनाव वाले क्षेत्रों में नाम पट्ट व होर्डिंग्स...

Haryana Nikay Chunav : चुनाव वाले क्षेत्रों में नाम पट्ट व होर्डिंग्स हटाने के निर्देश

Haryana Nikay Chunav : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि जिन नगर निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं, वहां सड़कों, गलियों, मोहल्लों एवं चौराहों पर चेयरपर्सन (मेयर/प्रेसिडेंट) तथा सदस्यों के नामों के बोर्ड एवं होर्डिंग्स लगे होने की जानकारी आयोग के संज्ञान में आई है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

आयोग ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया है और संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें तथा संबंधित नगर निगम, परिषद एवं समितियों के अधिकारियों को निर्देशित करें कि ऐसे सभी बोर्ड एवं होर्डिंग्स को तुरंत प्रभाव से ढकवाया या हटवाया जाए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular