Sunday, May 5, 2024
HomeहरियाणाHaryana: सीएम मनोहर लाल पहुंचे चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय , विवेकानंद की प्रतिमा...

Haryana: सीएम मनोहर लाल पहुंचे चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय , विवेकानंद की प्रतिमा का किया अनावरण

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही, विश्वविद्यालय के तीसरे टीचिंग ब्लॉक की आधारशिला रखी तथा यूनिवर्सिटी में ही साइंस कॉन्क्लेव और एग्जिबिशन की शुरुआत की।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर पर कहा, ‘आज चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (भिवानी) में विज्ञान सम्मेलन-2023′ में महान समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।’ इसके अलावा उन्होंने विश्वविद्यालय के तीसरे शैक्षणिक खंड की आधारशिला भी रखी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विवेकानंद के विचारों की प्रशंसा की और उन्हें आज भी प्रासंगिक माना। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular