Thursday, April 25, 2024
Homeदिल्लीPM मोदी आज करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 120km प्रति घंटा की...

PM मोदी आज करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 120km प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां

Delhi Mumbai Expressway: राजधानी दिल्ली और मुंबई के बीच बन रहे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार के दिन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी 12 फरवरी को दौसा में दोपहर 2 बजे एक्सप्रेसवे की शुरुआत करेंगे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना (हरियाणा) और दौसा (राजस्थान) के बीच खंड की लंबाई लगभग 210 किमी है। एक्सप्रेसवे की शुरुआत होने से दिल्ली और राजस्थान के बीच सफर करना काफी आसान हो जाएगा। सोहना-दौसा खंड के उद्घाटन के बाद दिल्ली से जयपुर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। अभी के 5.5 घंटों के मुकाबले दिल्ली से जयपुर का मार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सिर्फ 2 घंटे की ड्राइव होगी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1,380 किलोमीटर है। परियोजना की कुल लागत लगभग 1000 करोड़ रुपये है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक विशाल आठ-लेन एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफ़ील्ड एक्सप्रेसवे होगा जिसे भविष्य में 12 लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। इस परियोजना का उद्देश्य पांच राज्यों – दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात को जोड़ना है।

Delhi-Mumbai Expressway: नितिन गडकरी ने दिल्ली मुबंई एक्सप्रेसवे की नई तस्वीरें, सोहना-दौसा खंड का 12 फरवरी को होगा उद्घाटन

एक्सप्रेसवे दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा 12 घंटे में पूरी होगी। साल 2024 तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह से आम जनता के लिए खुल जाएगाा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े प्रमुख शहरों में एनसीआर क्षेत्र, जयपुर, कोटा, फरीदाबाद, दौसा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, अलवर और मुंबई शामिल हैं। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए रास्ते में 94 स्टॉप भी होंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular