Wednesday, May 20, 2026
Homeशिक्षाहरियाणा बोर्ड ने 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा...

हरियाणा बोर्ड ने 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की बढ़ाई तिथि

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त सभी राजकीय/अराजकीय विद्यालय/गुरुकुलों/विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्र/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 जुलाई, 2026 कर दिया गया है। ऐसे विद्यालय जिनके द्वारा कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए हैं वे 07 जुलाई, 2026 तक अंक अपलोड कर सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सभी संबन्धित संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आई.डी./पासवर्ड से लॉगिन करते हुए समय रहते अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि में छात्र/छात्राओं के अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्र/छात्राओं को बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि किसी भी तकनीकी कठिनाई के लिए दूरभाष नं 01664-254300, 254302 पर किसी भी कार्यदिवस में 09:00 बजे से 05:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एनरोलमेंट शाखा की ई-मेल आई.डी. [email protected] के माध्यम से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

RELATED NEWS

Most Popular