Weather Update: हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर पर झुलसाने वाली गर्मी और प्रचंड हीट बेब लू अपने तीखे तेवर अख्तियार किए हुए है। बुधवार सुबह से ही सुबह से सूर्य देव के तल्ख तेवरों से तापमान में उफान और उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई तक राहत के आसार नहीं है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि थार मरुस्थल से लगातार पश्चिमी शुष्क हवाओं का रूख सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बना हुआ है। किसी भी सक्रिय मौसम प्रणाली का असर नदारद हैं। बुधवार को सुबह से शाम तक सूर्य देव के तल्ख तेवरों से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उफान और उछाल देखने को मिल रहा है।
वहीं आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार तापमान में उछाल और झुलसाने वाली गर्मी और हीट बेब लूं अपने तेवरों को दिखाएंगी। 22 मई को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। जबकि 29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव की सम्भावना बन रही है।
बता दें कि मंगलवार को हरियाणा में रोहतक का तापमान सबसे अधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सिरसा और फतेहाबाद के दिन के तापमान क्रमशः 46.4 डिग्री सेल्सियस और 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

