Friday, July 31, 2026
Homeशिक्षाHaryana Board ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जुलाई के लिए ऑनलाइन...

Haryana Board ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जुलाई के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की बढ़ाई तिथि

  • विलंब शुल्क सहित 24 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सीनियर सेकेण्डरी/सीनियर सेकेण्डरी-सह-उत्तर मध्यमा तथा सेकेण्डरी/सेकेण्डरी-सह-पूर्व मध्यमा वार्षिक की कंपार्टमेंट/E.I.O.P. (Eligible for Improvement of Performance) एवं अतिरिक्त श्रेणी जुलाई-2026 की परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए अन्तिम तिथि 11 जून, 2026 निर्धारित की गई थी। छात्र-हित के मद्देनजर अन्तिम तिथि को बढ़ाकर 24 जून, 2026 कर दिया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो किन्हीं कारणों से जुलाई की परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वे अब 24 जून, 2026 तक 1000/ रुपए विलंब शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी उक्त परीक्षा हेतु समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें। अन्तिम तिथि उपरान्त किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 एवं ई-मेल [email protected] and [email protected] के माध्यम से संपर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular