Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा विधानसभा : यौन उत्पीड़न के मामले में गठित तथ्यान्वेषी समिति को...

हरियाणा विधानसभा : यौन उत्पीड़न के मामले में गठित तथ्यान्वेषी समिति को किया पुनर्गठित, जानें- कौन हुआ शामिल

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा विधानसभा ने जींद जिला की उचाना मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रिंसिपल के मामले में गठित तथ्यान्वेषी समिति को पुनर्गठित किया गया है। यह परिवर्तन कंवर पाल द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री का कार्यभार छोड़ने के परिणामस्वरूप किया गया है।

हरियाणा विधानसभा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हरियाणा विधानसभा की समिति में अब जहां चेयरमैन स्कूल शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा होंगी वहीं परिवहन , महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल , विधायक भारत भूषण बत्रा व  अमरजीत ढांडा सदस्य तथा हरियाणा के अधिवक्ता जनरल विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

यह समिति आरोपी प्रिंसिपल करतार सिंह के वर्ष 2005 से लेकर वर्ष 2023 तक के कार्यकाल में हुई उन घटनाओं की जांच करेगी जिनकी विधानसभा में 15 दिसंबर 2023 और 18 दिसंबर 2023 को चर्चा हुई थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular