Wednesday, October 7, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा का...

रोहतक में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा का हुआ भव्य आयोजन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअली किया संबोधित
  • स्थानीय स्तर पर राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहतक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संचालित सेवा संकल्प अभियान के माँडयूल सेवा ज्योति कलश यात्रा के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में उपस्थितगण को वर्चुअली संबोधित किया। स्थानीय स्तर पर राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की तथा नागरिकों को अपना संदेश दिया। इसके उपरांत सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, जो सुभाष चौक पर संपन्न हुई।

विकसित भारत संकल्प सभा के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने स्थानीय मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितगण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष राष्ट्र सेवा में पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम के अन्य अतिथिगण के साथ सेवा ज्योति प्रज्वलित की।

राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की राष्ट्र सेवा की यह रजत जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किये है। लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की प्रधानमंत्री ने वकालत की है तथा जनकल्याण की योजनाओं में लगभग 50 प्रतिशत योजनाएं महिलाओं को समर्पित है।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना आज आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है तथा इसके अलावा देश में निर्मित सेना उपकरणों का 25 देशों में निर्यात भी किया जा रहा है।  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय किया है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों का उत्साह बढाया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में कोरोना पर विजय प्राप्त की। देश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है तथा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने विकसित भारत संकल्प सभा के मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्रीमोदी गत 25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्र सेवा को समर्पित रहे है। उन्होंने 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर जनसेवा की तथा गत 12 वर्षों से निरंतर राष्ट्र की सेवा कर रहे है। नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 17 अक्तूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया का जिला प्रशासन एवं पार्टी पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया का कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त सतबीर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार व अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, वरिष्ठ नेता सतीश नांदल, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्षा रेनू डाबला, जिला प्रभारी विजयपाल एडवोकेट व अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। समारोह में शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के स्थानीय कार्यालय की भजन पार्टी ने सरकार की विकास नीतियों पर रागनी प्रस्तुत की।

भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, हजारों नागरिकों ने लिया हिस्सा

विकसित भारत संकल्प सभा का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इसके उपरांत मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र से भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा अशोक चौक, मानसरोवर पार्क होते हुए सुभाष चौक पर संपन्न हुई। इस समारोह में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, वरिष्ठ नेता सतीश नांदल, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्षा रेनू डाबला आदि मौजूद रहे।

RELATED NEWS

Most Popular