Thursday, May 2, 2024
Homeदेशअब Google Pay से फोन रिचार्ज करने पर देना होगा चार्ज

अब Google Pay से फोन रिचार्ज करने पर देना होगा चार्ज

- Advertisment -
- Advertisment -

Google Pay का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बड़ा झटका लगने वाला है। अब गूगल पे से मोबाइल रिचार्ज करने पर आपको चार्ज देना होगा। phone pay और paytm के बाद अब Google Pay ने भी चार्ज लेना शुरु कर दिया है। इससे पहले गूगल पे बिल्कुल मुफ्त था।

Google Pay से मोबाइल रिचार्ज करने पर कितना देना होगा चार्ज 

गूगल पे पर मोबाइल रिचार्ज करने पर 749 रुपये के रिचार्ज पर 3 रुपये एक्स्ट्रा चार्ज वसूला जा रहा है। अगर आप 749 का रिचार्ज करते हैं तो आपको 752 रुपए चुकाने होंगे। लेकिन ये चार्ज सभी यूजर्स से वसूला नहीं जा रहा है। बहुत जल्द ही सभी गूगल पे यूजर्स के लिए सुविधा शुल्क को लागू किया जा सकता है। इसके अंतर्गत जीरो से 100 रुपये के रिचार्ज पर कोई शुल्क नहीं लगता है। वही 101 रुपये से 200 रुपये के बीच के रिचार्ज पर 1 रुपये सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। इसके अलावा 201 से 300 रुपये के रिचार्ज पर 2 रुपये चार्ज लिया जाएगा। वही 301 और उससे ज्यादा के रिचार्ज पर 3 रुपये चार्ज वसूला जा रहा है।

किन चीजों के रिचार्ज करने पर नहीं वसूला जायेगा चार्ज

बताया जा रहा है कि गूगल पे केवल मोबाइल रिचार्ज पर ही चार्ज वसूल करेगा। इसके अलावा अन्य लेनदेन पर कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिसिटी बिल समेत अन्य रिचार्ज पूरी तरह से फ्री हैं। लेकिन गूगल पे की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर सुविधा शुल्क वसूल लागू करने का कोई ऐलान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- WC 2023 के खत्म होते ही ICC ने इस खिलाड़ी पर लगाया 6 साल का बैन

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular