Sunday, April 28, 2024
Homeदेशसातवें आसमान से धड़ाम से नीचे गिरे लहुसन के दाम

सातवें आसमान से धड़ाम से नीचे गिरे लहुसन के दाम

Garlic Price: लहसुन की बढ़ती कीमत से अब देशवासियों को  राहत मिलने वाली है। मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान से नई लहसुन की फसल की सप्लाई शुरु हो चुकी है। थोक मंडी में लहसुन की कीमत में 100 से 150 रुपए प्रतिकिलों के हिसाब से कमी आयी है।

Garlic Price: लहसुन की कीमतों में आई गिरावट, थोक मंडी में 150 रुपये तक कम  हुए भाव, अब इतने हुए दाम - garlic prices reduced by rs 150 in wholesale  market - Navbharat Times

बीते साल लहसुन की फसल कम हई थी जिसके कारण चार महीने पहले लहसुन की सप्लाई कम हुई थी और लहसुन की कीमत में बड़ा इजाफा हुआ था। बीते दो हफ्ते पहले  लहसुन की कीमत ने प्रति किलो 300 रुपए के आंकड़े को पार किया था। वहीं खुदरा बाजार में लहसुन 500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था। लेकिन अब मध्य प्रदेश और राजस्थान से लहसुन की नई फसल की सप्लाई होने के बाद आजादपुर मंडी में लहसुन 80 से 150 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। मध्य प्रदेश से रोजाना मंडी में करीब 20 ट्रक लहसुन की सप्लाई हो रही है। साथ ही राजस्थान से भी 5 से 8 गाड़ी लहसुन की सप्लाई हो रही है।

व्यापारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में लहसुन की कीमत में और कमी आएगी। जहां एक ओर लहसुन की कीमत में कमी आयी है वहीं दूसरी ओर प्याज की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 31 मार्च तक भारत सरकार के द्वारा प्याज के आयात पर पाबंदी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें- अब इंसानों के जैसा रोबोट बनायेगी ये कंपनी

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular