Thursday, May 2, 2024
Homeधर्मघर में गणपति को स्थापित करने से पहले जान लें नियम

घर में गणपति को स्थापित करने से पहले जान लें नियम

Ganesh Utsav 2023 : इस साल 19 सितंबर 2023 से गणेश उत्सव का आरंभ होने जा रहा है। 28 सितंबर 2023 अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति का विसर्जन होगा। देश के कोने-कोने में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिलती है। घर से लेकर पंडाल में गणपति की मूर्ति स्थापित कर भक्तजन श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करते हैं। दस दिनों तक बप्पा की पूजा अर्चना होती है। लेकिन गणपति स्थापना करने से पहले कुछ नियमों को जान लेना बहुत जरुरी है।

गणपति स्थापना के नियम (Ganesh Utsav 2023)

यदि आप अपने घर में गणपति की प्रतिमा को स्थापित करने जा रहे हैं तो इसे उत्तर पूर्व दिशा में स्थापित करें। साथ ही प्रतिमा का मुख पश्चिम दिशा की ओर ही हो।

बप्पा की प्रतिमा को स्थापित करने से पहले उस स्थान को अच्छी तरह से साफ कर लें जिस जगह आप गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करने जा रहे हैं। उस स्थान पर किसी तरह की अशुद्धि नहीं होनी चाहिए।

शुभ मुहूर्त में बप्पा की पूजा करें। इसके पश्चात सुबह शाम बप्पा की आरती करें। दोनों समय बप्पा को भोग लगायें।

ये भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर करें ये उपाय जल्द होगी शादी

गणपति बप्पा की मूर्ति एक बार स्थापित हो जाए, तो उसे वहां से हटाएं नहीं। मुर्ती को विसर्जन के समय ही वहां से हटाया जा सकता है।

गणेश उत्सव के 10 दिनों तक नॉन वेज या शराब आदि का सेवन न करें। न ही ऐसी चीजें घर लेकर आयें। संभव हो तो इस दौरान लहसुन प्याज खाने से भी परहेज करें।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular