Wednesday, May 1, 2024
HomeहरियाणारोहतकG D Goenka इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र...

G D Goenka इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस, फहराया तिरंगा

स्कूल के निदेशक महोदय विक्रांत मायना, प्रधानाचार्या श्रीमती सान्या मायना, सह निदेशक हिमांशु गुप्ता व उप प्राचार्य अनिल कुमार ने तिरंगा फहरा कर देश के प्रति सम्मान व प्रेम प्रदर्शित किया।

रोहतक। G D Goenka : 26 जनवरी 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था जिस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस का आयोजन भव्य रूप से किया जाता है। यह दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। जी डी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के सीनियर वर्ग में भारत के 74 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराया गया।

स्कूल के निदेशक महोदय विक्रांत मायना, प्रधानाचार्या श्रीमती सान्या मायना, सह निदेशक हिमांशु गुप्ता व उप प्राचार्य अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहरा कर उन्होंने देश के प्रति सम्मान व प्रेम प्रदर्शित किया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाया। वंदे मातरम व भारत माता की जय के जयकारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा।

स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र

इस अवसर पर छोटे बच्चों ने पोस्टर मेकिंग क्रियाकलाप में भाग लिया। स्कूल में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें श्री अली व श्रीमती प्रीति ने भारत के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुए बच्चों को जागरूक किया। श्रीमती सान्या ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular