Sunday, May 5, 2024
Homeस्पेशल स्टोरीफक इट !!! बिहार विधान सभा में मुख्यमंत्री का ‘बेशरम रंग’

फक इट !!! बिहार विधान सभा में मुख्यमंत्री का ‘बेशरम रंग’

- Advertisment -

नितीश कुमार के ‘सेक्स क्रिया ’संबंधी सजीव वर्णन से सनसनी

- Advertisment -

पटना/नई दिल्लीः इसे चाहें तो आप बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का ‘वार्डरोब मालफंकशन’ भी कह सकते हैं। कल नितीश कुमार ने बिहार विधान सभा एवं विधान परिषद में जातीय जन गणना रिपोर्ट पर भाषण के दौरान जन संख्या नियंत्रण में महिलाओं के योगदान के संदर्भ में कुछ ऐसी बात कह दी जिससे पूरे देश में उनकी ‘स्लट शेमिंग’ शुरू हो गई है। उन्होंने सेक्स क्रिया का रेखाचित्रीय वर्णन कर सनसनी मचा दी । हालांकि उनकी मंशा गलत नहीं थी। वह अपनी बात समझाने के चक्कर में फिसल गए।

एक तरफ जहां भाजपा ने उनके अंदाज को फूहड़ एवं उनका ‘बेशरम रंग’ करार देते हुए मुख्यमंत्री के कथन को आड़े हाथों लिया वहीं उपमुख्यमंत्री व हेल्थ मिनिस्टर तेजस्वी यादव ने इसे ‘सेक्स एडुकेशन’ का संदर्भ कह कर उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि क्लास में बच्चों को सेक्स के बारे में ऐसे ही समझाया जाता है। इसे दूसरा रंग देने की कोशिश कतई ठीक नहीं है।

विधान सभा के इस ‘सेक्स टेप’ से पूरे देश सनसनी मच गई है और जनसंख्या नियंत्रण को ठीक से समझाने की कोशिश में मुख्यमंत्री ऐसे फिसले कि पूरे देश ‘शट योर फक अप’ का दौर शुरु हो गया है। वह शादी के बाद यौन संबंध का ग्राफिक वर्णन करते हुए भावना में बह गए शायद। उन्होंने ‘घुसाने’ और ‘निकालने’ जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए शादी के बाद यौन संबंध का सजीव वर्णन करने की कोशिश की और बताया कि कैसे महिला पुरुष यौन संबंध का आनंद लेते हुए भी जनसंख्या नियंत्रण में योगदान कर सकते हैं।

विधान सभा एवं परिषद की भाजपा की महिला सदस्यों ने इस पर घोर आपत्ति जताई वहीं इस बात पर पुरुष सदस्यों ने कहकहे भी लगाए। भाजपा सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़े ही फूहड़ अंदाज में विधान सभा और विधान परिषद को सेक्स शिक्षा के क्लास में परिवर्तित कर दिया। उन्होंने कहा कि अपनी बात कहने का उनका अमर्यादित तरीका दिखाता है कि वे महिलाओं को लेकर कितने असंवेदनशील हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तो उन्हें बीमार करार देते हुए इस्तीफे की मांग तक कर डाली। बिहार बीजेपी के एक्स हेंडल पर नितीश कुमार के इस कथन का विडियो जारी करते हुए लिखा गया- भारत की राजनीति में नितीश बाबू जैसा अश्लील नेता देखा नहीं होगा। नितीश बाबू के दिमाग में अडल्ट “B” Grade फिल्मों का कीड़ा घुस गया है। सार्वजनिक रूप से इनके द्विअर्थी संवादों पर पाबंदी लगनी चाहिए। भाजपा सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा- नितीश जी शर्म करो, महिलाओं के बारे में अश्लील, अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी से पूरा बिहार शर्मिंदगी महसूस कर रहा है।ऐसी टिप्पणी करने की हिम्मत कैसे हुई।

दूसरी तरफ आरजेडी नेता एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने मामले को संभालते हुए कहा है कि नितीश जी के बयान की गलत व्याख्या करने की कोशिश हो रही है। मुख्यमंत्री का बयान को सेक्स एडुकेसन के संदर्भ में लिया जाना चाहिए। जब भी सेक्स एडुकेशन की बात आती है तो लोग शर्माते हैं और हिचकते हैं। सेक्स की पढ़ाई तो अब स्कूलों में हो रही है।

बहरहाल, नितीश कुमार ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उनके कार्य से आबादी बढ़ने की रफ्तार में बिहार में कमी आई है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार राज्य की कमान संभाली तो बिहार में जनसंख्या वृद्धि की दर 4.3 प्रतिशत थीं जो उनकी सरकार के दौरान लड़कियों की शिक्षा में सुधार के कारण अब घट कर 2.9 प्रतिशत हो गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular