Friday, October 25, 2024
Homeपंजाबपंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा, शीतलहर का अलर्ट, जानें कब होगी...

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा, शीतलहर का अलर्ट, जानें कब होगी बारिश

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा, शीतलहर का असर दो दिन तक रहेगा। 25 जनवरी के बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अच्छी धूप निकलने के आसार हैं. जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, इन तीनों राज्यों में बारिश की संभावना नहीं है और शुष्क ठंड जारी रहेगी।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सभी जिलों में कोहरे का असर अधिक रहेगा, वहीं शीतलहर के कारण दिन का तापमान भी ठंडा रहेगा। आज धूप कम रहेगी और तापमान सामान्य से 7 से 8 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहेगा। 25 से 28 जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री रह सकता है।

लुधियाना में अध्यापक और आशा वर्कर टंकी पर चढ़े, डीसी दफ्तर के सामने धरना

पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 17.6 दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। रविवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 71 फीसदी दर्ज की गई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular