Friday, May 10, 2024
Homeपंजाबफिरोजपुर में प्रेमी ने प्रेमिका से रचाई फर्जी शादी, मामला दर्ज

फिरोजपुर में प्रेमी ने प्रेमिका से रचाई फर्जी शादी, मामला दर्ज

- Advertisment -
- Advertisment -

फिरोजपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि बाद में उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि आरोपी जीरा निवासी बलजीत सिंह उर्फ ​​बॉबी ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है इस तरह आरोपी ने उसे धोखा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोपी के साथ काफी समय से संबंध था।

भाई ने बहन के घर भात में लगाया नोटों का ढेर, गिनते-गिनते थक गए लोग

इस घटना से पीड़िता को मानसिक और सामाजिक तौर पर काफी क्षति पहुंची है। पीड़िता की शिकायत पर थाना जीरा ए. एसआई अनवर मसीह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular