Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में देर रात जमीनी विवाद में फाय*रिंग, दो भाइयों को मारी...

रोहतक में देर रात जमीनी विवाद में फाय*रिंग, दो भाइयों को मारी गो*ली, PGI रेफर

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक का लाखनमाजरा गांव देर रात गोलियों की आवाज से गूंज उठा। जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग के दौरन दो चचेरे भाइयों को गोली मार दी गई। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों को रोहतक PGI में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान 45 वर्षीय विक्रम और करीब 59 वर्षीय ईश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में एक पक्ष जब उलाहना देने गया तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी।

परिजनों से पूछताछ करने पीजीआई पहुंची पुलिस

प्लाट के हक को लेकर विवाद

प्राथमिक जांच के अनुसार, बताया जा रहा है कि लाखनमाजरा में एक ही कुनबे के सुलतान और ईश्वर के परिवार में गांव के बीच एक प्लाट के हक को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें सुलतान का परिवार पिछले कई दिनों से गोबर इस प्लाट में डाल रहा है और उपले बनाता है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे दूसरे पक्ष से विक्रम प्लॉट से उपले व गोबर उठाने की कहने के लिए गया था। लेकिन गोबर डालने वाला पक्ष झगड़ा करने लगा और गाली गलौच पर उतर आया। इसी दौरान दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। आरोप है कि इसी विवाद में सुलतान का बेटा राजू घर से लाइसेंसी पिस्तौल निकाल लाया। उसने अंधाधुंध दूसरे पक्ष पर कई गोलियां चलाई।

वारदात के बाद आरोपी फरार

गोलियां चलाने के कारण 2 गोली विक्रम के पेट व पांव में लग गईं। गोलियों की आवाज सुनकर विक्रम का चचेरा भाई ईश्वर बीच-बचाव करने गया। जहां आरोपी राजू ने ईश्वर पर भी फायरिंग कर दी। गोली सीधी ईश्वर के पांव में जा लगी। गोलियां चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण और परिजन घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया। वहां से घायलों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में लेकर आये और दाखिल करवाया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी भी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

विक्रम की हालत गंभीर

वहीँ पीजीआई में ईश्वर की हालत खतरे से बाहर है लेकिन विक्रम की हालत गंभीर बताई जा रही है। लाखनमाजरा पुलिस थाना एसचओ सुरेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में दो लोगों को गोली लगने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्राथमिक जांच के अनुसार प्लॉट को लेकर एक ही कुनबे के दो पक्षों में विवाद था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular