Rohtak News : रोहतक के सिविल अस्पताल में महिला कर्मचारी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। महिला का पीजीआई में इलाज चल रहा है। कर्मचारी की पहचान गांव छोछी निवासी रेखा के रूप में हुई है। जो डिस्पेंसरी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, रोहतक के सिविल अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर का ड्यूटी चेंज करवाने को लेकर हुए विवाद हुआ। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला को तुरंत आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया, लेकिन महिला की हालत ज्यादा खराब होने लगी। इसके कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिस पर सुपरवाइजर्स समेत कई कर्मचारियों के नाम लिखे हैं।
ये सुसाइड नोट आया सामने…



