Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणाजींदसंदिग्ध हालत में ESI ने थाने में खुद को मारी गोली, गंभीर...

संदिग्ध हालत में ESI ने थाने में खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में PGI रोहतक में भर्ती

- Advertisment -

जींद के सिटी थाने में तैनात ESI ने संदिग्ध हालत में खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन से निकल गई। थाने में तैनात साथी कर्मचारियों ने खून से लथपथ हालत में देखा तो उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

- Advertisment -

जींद। संदिग्ध हालत में जींद के सिटी थाने में तैनात ESI ने संदिग्ध हालात में सर्विस रिवाल्वर से खुद गोली मार ली। गोली गर्दन से निकल गई थाने में तैनात सहयोगी पुलिसकर्मियों द्वारा उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

55 वर्षीय ईएसआई सतपाल शहर थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार देर शाम को सतपाल सिटी थाने में ड्यूटी पर पहुंचा। मध्य रात्रि के दौरान संदिग्ध हालात में सतपाल मैं सर्विस रिवाल्वर से खुद की गर्दन पर फायर कर लिया। जिसमें वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में ड्यूटी रत पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारियों द्वारा उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि सतपाल नशे में था, घटना से कुछ में पूर्व उसने एसएचओ तथा अपने अन्य सहयोगी पुलिसकर्मियों को फोन भी किए थे। घटना के दौरान एसएचओ कार्यवश पुलिस लाइन आये हुए थे। घटना की सूचना पाकर डीएसपी रवि खुडिया मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर सतपाल में सर्विस रिवाल्वर से खुद पर फायर क्यों किया।शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिटी थाना प्रभारी डॉ सुनील ने बताया कि कि वह लाइन से थाना की तरफ आ रहे थे, उस दौरान उन्हें घटना के बारे में सूचना मिली ! फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular