Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषकार्तिक महीने में तुलसी से करें ये उपाय, जल्द बनेंगे विवाह के...

कार्तिक महीने में तुलसी से करें ये उपाय, जल्द बनेंगे विवाह के योग

- Advertisment -
- Advertisment -

कार्तिक महीने की शुरुआत 29 अक्टूबर 2023 से हो चुकी है। 27 नवंबर 2023 को इसका समापन हो जायेगा। कार्तिक महीने के अंत के साथ चार्तुमास का भी अंत होगा। इस महीने में तुलसी विवाह भी होगा। इस महीने में तुलसी के कुछ उपाय करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

कार्तिक महीने में तुलसी से जुड़े ये उपाय करें

यदि किसी की शादी में अड़चन आ रही है तो उसे कार्तिक महीने में हर दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद तुलसी में जल अर्पित करें। इससे विवाह में आ रही सारी बाधायें दूर हो जायेगी।

कार्तिक महीने में ही तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह हुआ था। ऐसे में इस महीने का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- दिवाली की पूजा के बाद लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का क्या करें

कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन या फिर एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए। हिंदू धर्म में लाल चुनरी को सुहाग का प्रतीक माना गया है। ऐसे में यदि आप इस उपाय को करते हैं तो इससे जल्द ही विवाह के योग बनते हैं। साथ ही साथ दांपत्य जीवन में आ रही सारी परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular