Sunday, May 19, 2024
Homeधर्मपितृ पक्ष में ना सतायें इस जीव को, शुरु हो जायेगा बुरा...

पितृ पक्ष में ना सतायें इस जीव को, शुरु हो जायेगा बुरा दौर

- Advertisment -
- Advertisment -

29 सितंबर 2023 से  पितृ पक्ष शुरु होने वाले हैं जो कि 14 सितंबर 2023 तक जारी रहेंगे। इन 15 दिनों में अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए लोग पिंडदान, तृपण और श्राद्ध कर्म करते हैं। माना जाता है कि पितृ पक्ष में पूर्वज देव लोक पृथ्वी लोक पर आते हैं। इसलिए पितरों का आर्शीवाद पाने के लिए पिंडदान, तृपण और श्राद्ध कर्म करने की मान्यता है।

पितृ पक्ष में गाय को बिल्कुल भी ना सतायें 

पितृ पक्ष में भूलकर भी गाय को नहीं सताना चाहिए। सनातन धर्म में गौ माता को पूजनीय माना जाता है। किसी भी पूजा में गौ माता का महत्व सबसे अधिक होता है। पितृ पक्ष में गाय का दान करने से जन्म-जन्मांतर के दूर हो जाते हैं। साथ ही पितरों का खूब आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान गाय को भूलकर भी ना सताएं। क्योंकि ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं। परिणामस्वरूप जीवन में कई प्रकार के संकट आ जाते हैं।

दरवाजे पर आयी गौ माता को ना दुत्कारें 

यदि पितृ पक्ष के दौरान गौ माता या फिर उनके बछड़े दरवाजे पर आ जायें तो उन्हें दुत्कारें नहीं। यदि आपने ऐसा किया तो आपके पितर नाराज हो सकते हैं।  गाय को हरा चारा खिलाने से कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही यह भी जाता है कि पितृ पक्ष में गाय की सेवा करने से सभी प्रकार के दुख दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

केवल पितृ पक्ष ही नहीं बल्कि किसी भी दिन गौवंश को परेशान नहीं करना चाहिए। हिंदू धर्म में वैसे भी गौवंश को भगवान का दर्जा दिया जाता है तो हमें भूलकर भी उन्हें सताना नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें- फर्जी लोन ऐप पर सरकार लेगी बड़ा एक्शन

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular