Tuesday, May 7, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी, पति, सास-ससुर...

रोहतक में दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी, पति, सास-ससुर पर हत्या का केस दर्ज

- Advertisment -

गांव सांघी में दो बच्चों की मां फांसी पर लटकी मिली। पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाया है। बोले- बेटी के खाते में जमा 30 लाख रूपये जमा थे जिस के लिए उसे हमेशा तंग करते थे। पिछले 4 साल से महिला ने दहेज़ प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया हुआ था जो अभी भी चल रहा है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में दहेज के राक्षस ने एक और विवाहिता की जान ले ली। प्रताड़ना से परेशान गांव सांघी में महिला ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। महिला दो मासूम बच्चों की माँ थी। लेकिन हंगामा तब हो गया जब मृतका के पिता आत्महत्या की सूचना पर आये और उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पैसों के लिए बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया है।

मृतका के पिता ने कहा कि बेटी को शादी के बाद से ही दहेज़ के लिए परेशान किया जा रहा था। बेटी का पिछले 4 साल से दहेज का केस भी चल रहा था। लेकिन कुछ समय पहले पिता ने प्लाट व घर बेचकर बेटी को 30 लाख रुपए दिए थे, जिसको देने के लिए घरवाले परेशान कर रहे थे। पिता ने बेटी की हत्या कर फांसी पर लटकने का आरोप लगाया है।

मृतका पूजा

जानकारी के अनुसार गांव हुमायूंपुर निवासी जगबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 3 बच्चे हैं। बड़ी लड़की पूजा, दूसरे नंबर का लड़का संदीप व छोटी लड़की आरती। उसने अपनी बेटी करीब पूजा (29) की शादी 25 नवंबर 2013 को गांव सांघी निवासी सेवा सिंह के साथ हिंदू रिती-रिवाज के साथ की थी।

पूजा को 2 बच्चे हैं, बड़ी लड़की करीब 8 वर्षीय सैम व छोटा बेटा 6 वर्षीय आयुष है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को उसकी छोटी बेटी के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, फोन पर उसने बताया कि पूजा के घर पर सुबह से झगड़ा चल रहा था। वहीं झगड़े के चलते पूजा ने फांसी लगा ली। जिसके बाद परिवार वाले गांव सांघी पहुंचे।

जगबीर ने बताया कि जब वे गांव में पहुंचे तो देखा कि पूजा फांसी पर लटकी हुई थी। जिसके घुटने बेड पर टिके हुए थे। साथ में कुर्सी भी लगी हुई थी, गिरी हुई भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि 4 साल से पूजा का दहेज का केस भी चल रहा था। जिसके कारण पूजा को करीब 4 साल से अपने मायके में भी रहना पड़ा था।

बेटी का घर बस जाये इलसिए मृतका के पिता ने अपना घर व प्लाट बेचकर 30 लाख रुपए अपनी बेटी पूजा के खाते में डलवा रखे थे। ये रुपए पूजा के खाते में होने की जानकारी उसके ससुराल वालों को भी थी। इसलिए पूजा का पति चांद, सास प्रेमा व ससुर सेवा सिंह मिलकर पूजा को पैसे देने के लिए कई दिनों से तंग कर रहे थे।

मृतका के पिता जगबीर ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पैसों के लिए पूजा की हत्या करके फांसी पर लटका दिया। जब वे पहुंचे तो पूजा कमरे में पंखे पर लटकी हुई थी। उन्होंने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular