Monday, May 6, 2024
Homeज्योतिषनए साल से पहले देव गुरु बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन...

नए साल से पहले देव गुरु बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन राशियों के जातकों को होगा जबरदस्त फायदा

- Advertisment -
- Advertisment -

नए साल से पहले देव गुरु यानि की बृहस्पति गुरु अपनी चाल बदलने वाले हैं जिसका सीधा असर 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। देव गुरु की चाल में परिवर्तन होने से कई राशि वालों को धन,ऐश्वर्य के साथ नए व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। इसके साथ ही घर परिवार भी खुशियों से भर जाएगा।

31 दिसंबर को  देव गुरु बृहस्पति वक्री से मार्गी होने जा रहे है। अब वो मेष राशि में सीधी चाल चलेंगे।  इसका असर चार राशियों के जातकों पर भरपूर खुशियों बरसाने वाला है। इन राशियों के जातकों की किस्मत चमक जायेगी।

देव गुरु की चाल बदलने से इन राशियों को होगा फायदा 

  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों पर देव गुरु बृहस्पति की कृपा रहेगी। गुरु के मार्गी होने से इन्हें धन से संबंधित फायदें होंगे। इसके अलावा इनका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। नया साल 2024 इनके लिए काफी अच्छा होगा और नए काम की शुरुआत भी इन राशि के जातक इस नए साल में कर सकतें हैं।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालो को गुरु की कृपा से नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। इसके अतिरिक्त इनके पुराने रुके काम भी बनेंगे। इनका परिवारिक जीवन काफी खुशमयी रहेगा।
  • मकर राशि: मकर राशि के लोग नए साल में नया व्यापार शुरू कर सकतें है। इन्हें इस नए साल में अचानक धन की प्राप्ति होगी और लव लाइफ बेहतर होगा। इस नए साल में यह जो भी काम शुरू करेंगे। उसमे इन्हें सफलता जरूर मिलेगी।
  • कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होगी। परिवार के सहयोग से इनके सारे काम बनेंगे। इसके अलावा यह आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे। नया साल इनके लिए काफी अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें- इस साल Google नियर मी में लड़कियों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular