Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकमहम में घर-घर कांग्रेस रैली में दीपेंद्र हुड्डा का सीएम पर हमला,...

महम में घर-घर कांग्रेस रैली में दीपेंद्र हुड्डा का सीएम पर हमला, लगाए ये आरोप

- Advertisment -

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा बोले -विकास में नंबर वन हरियाणा को पटरी से उतारा, गुटबाजी कांग्रेस में नहीं भाजपा व जजपा में

- Advertisment -

रोहतक। महम में शुक्रवार को घर-घर कांग्रेस रैली का आयोजन किया गया। जिस के तहत राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा पहुंचे। इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने हरियाणा सीएम पर जमकर निशाना साधा है। दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत कांग्रेस के संकल्प को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा जहां विकास में नंबर वन होता था, वहीं अब प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया है। आज प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन बना हुआ है।

वहीँ हरियाणा सरकार 30 लाख नौकरी देने की बात करती है जबकि लोग लगातार बेरोजगार हो रहे हैं। यह सरकार अहंकार का प्रतीक बन गई है। हरियाणा में दूध-दही का खाना था, लेकिन आज युवा वर्ग नशे की तरफ बढ़ रहा है। वहीं बेरोजगारी के कारण लोग विदेशों में पलायन करते हैं। यह सरकार पांच साल तक हरियाणा के युवाओं को नौकरी नहीं देती। वहीं अंतिम वर्ष में नौकरी निकालकर युवाओं को राजनीतिक झुनझुना पकड़ा देती है।

दीपेंद्र हुड्डा का एक्स पर किया गया ट्वीट

बता दें बेरोजगारी पर दिए गए मुख्यमंत्री के ब्यान के बाद हुड्डा आज सुबह से ही सीएम पर आक्रामक रुख अपनाये हुए हैं। इसी के चलते एक्स पर भी ट्वीट कर सवाल खड़े किए हैं। हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह सदी का सबसे बड़ा झूठ है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने कब 30 लाख पदों के लिए फॉर्म निकाले, कब पेपर या इंटरव्यू हुए और कब जॉइनिंग लेटर जारी किए गए? मुख्यमंत्री को इन 30 लाख लोगों की लिस्ट जारी करनी चाहिए।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे लिखा कि अगर सरकार रोजगार दे रही है तो केंद्र सरकार की रिपोर्ट ये क्यों कह रही है कि हरियाणा देश में बेरोजगारी में नंबर 1 है। सरकार बताए कि अगर वह पक्की नौकरियां दे रही है तो सरकारी विभागों में 2 लाख से ज्यादा पद क्यों खाली पड़े हुए हैं? अगर सरकार निजी क्षेत्र में रोजगार दे रही है तो हरियाणा के युवाओं को विदेशों में पलायन क्यों करना पड़ रहा है? अगर ये सरकार रोजगार देने में सक्षम है तो युवाओं को इजराइल व खाड़ी देशों में क्यों भेजा जा रहा है?

कांग्रेस में नहीं भाजपा व जजपा में गुटबाजी

महम में कांग्रेस की गुटबाजी पर दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि अगर कहीं गुटबाजी है तो भाजपा में बड़े स्तर है। जेजेपी में भी गुटबाजी है। डिप्टी सीएम जहां जाते हैं, तो वहां उनके विधायक स्टेज शेयर नहीं कर रहे। भाजपा में इस तरह गुटबाजी है कि अनिल विज कोई फाइल भेजते हैं, तो सीएम उस पर साइन नहीं करते। सीएम व धनखड़ में गुटबाजी है। गुटबाजी इस चीज में भी दिखाई देती है कि राव इंद्रजीत आदमपुर चुनाव में प्रचार करने के लिए नहीं पहुंचे। कृष्णपाल गुर्जर नहीं पहुंचे। वहीं कहा कि रोहतक के सांसद व पूर्व मंत्री में गुटबाजी है। भाजपा-जजपा में भी चुनाव को लेकर भी विवाद है।

साढ़े 4 साल प्रदेश में नहीं गए सीएम

दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि सीएम व सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल मुख्यमंत्री ही नहीं यह पूरी सरकार चंडीगढ़ से ही इन्होंने अपना शासन चलाया। साढ़े 4 साल तक जब विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के दौरान जब किसी जिले में जाते थे तो वहां प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री की विकास में रूचि दिखाई नहीं देती थी, वे आते ही नहीं थे। प्रदेश के कई हलके ऐसे हैं, जहां सीएम आज तक भी नहीं गए। सरकार के आखिरी 6 माह में चुनाव को देखते हुए जन संवाद शुरू किया है। इसलिए ही उन्होंने विकसित भारत यात्रा निकाली और नौकरी निकाली।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular