Saturday, August 1, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के इस्माइला में युवक की निर्मम हत्या, सिर धड़ से किया...

रोहतक के इस्माइला में युवक की निर्मम हत्या, सिर धड़ से किया अलग

रोहतक जिले के गांव इस्माइला में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है। मृतक की पहचान गांव इस्माइला निवासी नीरज (32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह उसका शव इस्माइला गांव की पानी की डिग्गी के पास पड़ा मिला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस और FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में उसकी तेजधार हथियार से गर्दन काटकर हत्या की गई है। सिर धड़ से अलग पड़ा था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular