LPG Cylinder Price : व्यापारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है।
वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई राहत नहीं है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह 942 रुपये में ही मिलेगा।
नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर करीब 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये सस्ता हो गया है। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2728 रुपए, कोलकाता में 2,872.50 रुपये में मिलेगा। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों कुछ राहत मिल सकती है।


