Saturday, October 19, 2024
Homeपंजाबशीतलहर का प्रकोप, पंजाब-हरियाणा में रेड अलर्ट, हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की संभावना

शीतलहर का प्रकोप, पंजाब-हरियाणा में रेड अलर्ट, हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की संभावना

पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने आज ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप आज भी जारी रहेगा। अगले चार दिनों में ठंड और शीतलहर आएगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को रेड अलर्ट, शनिवार को ऑरेंज अलर्ट और रविवार व सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में कई स्थानों पर घना कोहरा छाने की भी संभावना है। आने वाले 4 दिनों में भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है। 25 से 30 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर भारत में भीषण शीत लहर की चेतावनी दी है।

पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है और गुरुवार को 3.4 डिग्री तापमान के साथ नवांशहर (एसबीएस नगर) सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार व सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत पंजाब में कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा. यह ठंडा दिन होगा और शीतलहर जारी रहेगी।

गणतंत्र दिवस पर लुधियाना में निकलेगी पंजाब की झांकी, यह होगा खास

पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. फिलहाल यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। सबसे अधिक तापमान समराला में 17 डिग्री दर्ज किया गया. अमृतसर में 10.2 डिग्री (सामान्य से 7.6 डिग्री कम), लुधियाना में 15.2 डिग्री (सामान्य से 3.2 डिग्री कम), पटियाला में 15.2 डिग्री (सामान्य से 3.2 डिग्री कम), फरीदकोट में 13.5 डिग्री, गुरदासपुर में 8.4, एसबीएस में 13.3 डिग्री दर्ज किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular