Thursday, May 2, 2024
Homeदिल्लीपूरे उत्तर भारत में कोल्ड डे का अलर्ट जारी, इन राज्यों में...

पूरे उत्तर भारत में कोल्ड डे का अलर्ट जारी, इन राज्यों में बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां

Cold Day Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक,  पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में आने वाले दो दिनों (8-9 जनवरी) तक कोल्ड डे से लेकर ‘गंभीर’ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा, जिसका असर निश्चित तौर पर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ने वाला है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान के कारण ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है। वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में भी लोगों को कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 8-10 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत (राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश) में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। लखनऊ में भीषण शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। लखनऊ में 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा. वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदला गया है, अब सुबह 10 बजे से 3 बजे क्लास चलेंगी।

उत्तर पश्‍च‍िम, मध्‍य और दक्ष‍िण भारत के कई राज्‍यों में ओलावृष्‍ट‍ि और बार‍िश की आशंका जताई गई है। राजस्‍थान और पश्‍च‍िमी मध्‍य प्रदेश में ओलावृष्‍ट‍ि की संभावना है. उत्तर पश्‍च‍िम भारत, मध्‍य भारत के अलावा महाराष्‍ट्र और गुजरात में बार‍िश की संभावना है।

दक्षिण भारत में पांच दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। केरल में 2 द‍िनों तक भारी बार‍िश और दक्ष‍िण प्रायद्वीपीय भारत में भी हल्‍की बार‍िश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- सरकार की चेतावनी ऐसे कॉल्स को ना करें रिसीव, देश में खालिस्तानी अटैक का खतरा

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular