Saturday, May 4, 2024
Homeदिल्लीआने वाले 7 दिनों तक फ्रीजर बन जायेगी दिल्ली, इन राज्यों में...

आने वाले 7 दिनों तक फ्रीजर बन जायेगी दिल्ली, इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

Cold Attack: मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी यानि की आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा राजस्थान में भीषण से बहुत भीषण ठंड पड़ेगी। देश के तमाम राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़  रही है। साथ ही साथ घना कोहरा छाया हुआ है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में कोल्डवेव की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही साथ कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की आशंका है। बीता सोमवार दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें- इस मकर संक्रांति पर बन रहे हैं तीन शुभ योग

आज राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में भीषण से बहुत भीषण ठंडा दिन होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले सात दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular