Friday, May 17, 2024
Homeदेशक्या आप जानते हैं 1 साल में कितने बच्चे पैदा करता है...

क्या आप जानते हैं 1 साल में कितने बच्चे पैदा करता है कोबरा सांप

- Advertisment -
- Advertisment -

Cobra : किंग कोबरा ऐसा सांप है जो अपने खास आकार के लिए दुनिया भर में प्रचलित हैं। ये सांप एशिया में मुख्य रुप से पाए जाते हैं। किंग कोबरा काफी जहरीला सांप होता है लेकिन ये हमेशा जरुरी नहीं है कि इसके काटने पर जहर लगे। क्या आप जानते हैं मादा कोबरा 1 साल में कितने अंडे देती है ? ये अपने बच्चों को बचाने के लिए क्या कुछ खास प्रयास करती है ? आज इन सारे सवालों के जवाब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देंगे।

Premium Photo | King cobra the world's longest venomous snake on jungle  with clipping path, king cobra snake

जब किंग कोबरा पूरी तरह से वयस्क हो जाता है तो वो पीला, हरे, भूरे और काले रंग का हो जाता है। इनके ऊपर पीली या फिर सफेद रंग की धारियां होती हैं। इनके बच्चे पूरी तरह से काले रंग के होते हैं उनके पूरे शरीर पर पीली या सफेद धारियां होती हैं। आमतौर पर किंग कोबरा दक्षिण पूर्वी एशिया और भारत में अधिकांश तौर पर देखने को मिलते है। ये भोजन में मांसाहारी सांप के तौर पर जाने जाते हैं जिसमें ये अन्य जानवरों के अलावा  दूसरे सांपों को भी खाते हैं। जबकि भोजन में ये पक्षी, छिपकली और चूहे तक खाते हैं। ये चूहे और अन्य जमीनी कीड़े अधिक खाते हैं इसलिए इन्हें खेत में पाया जाना अच्छा संकेत माना जाता है क्योंकि ये फसल खराब करने वाले जीव खा जाते हैं।

king cobra | San Diego Zoo Wildlife Explorers

ये भी पढ़ें- ठंड के मौसम में ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक

इस सांप की लंबाई 3 से 5 मीटर तक होती है। कभी-कभी तो ये 6 मीटर तक लंबे होते हैं। ये अपनी पूंछ के सहारे शरीर को ऊपर उठा लेते हैं। अब बात आती है कि कोबरा मादा कितने दिनों में अंडे देती है तो आपको बता दें कि मादा कोबरा 50 से 59 दिन तक गर्भवती रहती हैं। मादा कोबरा सर्पजाति की पहली मादा है जो अपने बच्चों के लिए घोसला तैयार करती है।  घोंसले में एक बार 7 से 43 अंडे हो सकते हैं। जिनमें से 6 से 38 अंडे 66 से 105 दिन के बाद बच्चे में बदल पाते हैं। बच्चों के पैदा होने तक मादा कोबरा अंडों की खुद रक्षा करती है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular