Friday, May 17, 2024
Homeदेशठंड के मौसम में ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक

ठंड के मौसम में ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक

- Advertisment -
- Advertisment -

Tea Side Effects: हमारे देश में अधिकतर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है। मौसम चाहे फिर गर्मी का हो या सर्दी का। अधिकांश तौर पर सर्दी की सुबह तो चाय के बिना होती ही नहीं। चाय की चुस्कियां हर किसी के लिए दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुकी है। सुबह हो या फिर शाम चाय के बिना तो जैसे दिन ही नहीं कटता है। तकरीबन हर दूसरे-तीसरे शख्स को चाय की लत लग चुकी है। एक ऐसी लत, जो समय के साथ साथ कई बीमारियों को आमंत्रण दे सकती है। दिन भर चाय पीने से आप अपने शरीर में कई बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं।

अधिक चाय पीने से शरीर में खून की कमी 

दिन में कई बार चाय पीने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। चाय की पत्ती में टैनिन नाम का पदार्थ होता है जो शरीर में जाते ही आयरन के तत्वों से चिपक जाता है और उन्हें पाचन क्रिया से समाप्त कर देता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। उसके शरीर में खून की कमी हो जाती है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें चाय से दूरी ही  बनाकर रखने में फायदा है।

ज्यादा चाय पीने से शरीर में होने वाले बड़े नुकसान 

चाय की पत्ती में कुछ तत्व ऐसे भी होते हैं, जिसे ज्यादा पीने से हमारा मन उल्टी जैसा करने लगता है। इस प्रभाव को अंग्रेजी में नौजिया भी कहा जाता है।

आप दिन में जितनी ज्यादा चाय पियेंगे उतनी ज्यादा आपकी नींद प्रभावित होगी। इसका बड़ा कारण है कैफीन। जिन लोगों को नींद नहीं आती है उन्हें चाय नहीं पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें- अगले महीने 12 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद

चाय पीने की वजह से व्यक्ति को पेट की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसमें एसिडिटी और गैस जैसी दिक्कतें शामिल हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को चाय अवॉइड करनी चाहिए।

ज्यादा चाय पीने से बेचैनी और थकान भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है। चाय की पत्तियों में कैफीन की मात्रा ज़्यादा होती है। यह एक ऐसा पदार्थ है जो शरीर में बेचैनी और थकान बढ़ाता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular