Tuesday, April 30, 2024
Homeहरियाणासीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा महिला दिवस के बजाय महिला सम्मान...

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा महिला दिवस के बजाय महिला सम्मान दिवस होना चाहिए

CM Manohar Lal Khattar: करनाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने शिरकत की। इस दौरान सीएम ने 40 महिलाओं और 62 प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया।

हर दिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए : CM Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ने कहा कि हर दिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला दिवस का नाम महिला सममान दिवस होना चाहिए क्योंकि महिलाएं महिलाएं हर दिन सम्मान पाने की हकदार हैं।  सीएम ने कहा कि हरियाणा  सरकार महिलाओं को समानता का अधिकार देने के लिए हर दिन प्रयास कर रही है। अमेरिका में साल 1909 से पहले वोट का अधिकार नहीं था। इस अधिकार के लिए साल 1911 में ये दिवस मनाया गया।

पंचायत में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी में हरियाणा पहला राज्य 

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंचायत में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी में हरियाणा पहला राज्य है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ती जा रही हैं चाहे वो खेल का क्षेत्र हो राजनीति का क्षेत्र हो या फिर विज्ञान का क्षेत्र हो। हरियाणा की महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना नाम कमाया है।

हरियाणा में लिंग अनुपात सुधरा है 

सीएम खट्टर ने कहा कि पहली महिला उपराज्यपाल चंद्रावती, पहली विधानसभा स्पीकर शन्नो देवी, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, साक्षी मलिक, गीता फौगाट, मानुषी चिल्लर समेत पहली महिला पायलट भी कविता बैनीवाल हरियाणा से ही है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटियों को बचाने का संकल्प लिया। सरकारी अधिकारियों से लेकर एनजीओ और हर वर्ग ने इसमें सहयोग किया। 2015 में जो लिंगानुपात 871 था, लेकिन अब ये 923 हो गया है और भी बढ़ेगा।

हरियाणा ने महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट, महिला थाने, दुर्गा शक्ति जैसे कदम उठाए। हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या को छह से 10 फीसदी तक पहुंचाया। इस संख्या को 15 प्रतिशत करना उनका लक्ष्य है। प्रदेश का सेल्फ हेल्प ग्रुप का पहला सेंटर घरौंडा में खोला गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा लावारिस नहीं, सबका वारिस भगवान और सहायक सरकार है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular