Friday, May 17, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवसीएम मान का एक्शन, अवैध खनन, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति...

सीएम मान का एक्शन, अवैध खनन, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की पुष्टि

- Advertisment -
- Advertisment -

सीएम मान का एक्शन, नाजायज माइनिंग पर पंजाब की मान सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पठानकोट में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ को गिरफ़्तार कर लिया गया है। जोगिंदर पाल पर अवैध खनन करवाने का आरोप लगे है।

बता दें कि “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अवैध खनन में लिप्त पाए जाने के बाद भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार और अवैध कृत्यों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की पुष्टि की है.

बता दें कि शुक्रवार को रावी नदी के पास पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ की पत्नी के स्वामित्व वाली क्रशर साइट पर नाजायज माइनिंग पकड़ी गई। मौके पर एसडीओ माइनिंग पहुंचे हुए थे। जिन्होंने पॉकलेन मशीनों और टिप्परों के जरिए भारी मात्रा में खनन की पुष्टि की।

‘खाटू श्याम जी के दर्शनों को जाना है’ की रट लगाते श्रद्धालुओं ने जबरन ट्रेन रोकी, जाने क्या थी वजह

जोगिंदर पाल भोआ ने कानूनी प्रक्रिया में भी हस्तक्षेप करने की कोशिश की। लेकिन प्रशासन ने उन्हें और उनके एक सहयोगी सुरजीत सिंह उर्फ लाडी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर भी बरामद किया गया है। खनन पदाधिकारी के बयान पर पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ समेत सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular