Monday, May 20, 2024
HomeहरियाणासोनीपतMaggi खाने से बिगड़ी बच्चों की हालत, भाई-बहन की मौत, एक बच्चा...

Maggi खाने से बिगड़ी बच्चों की हालत, भाई-बहन की मौत, एक बच्चा गंभीर

- Advertisment -

सोनीपत में चौंका देने वाली घटना सामने आयी है। रात को तबीयत खराब होने पर परिवार के 3 बच्चों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 2 की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि बच्चों ने रात को Maggi खाई थी। इसके बाद ही वे बीमार हो गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में लग गई है।

- Advertisment -

सोनीपत। Maggi का नाम आते ही बच्चे हो या बड़े सभी तैयार हो जाते हैं इसे चाव से खाने के लिए। दो मिनट में तैयार होने वाली मैगी के आप भी लवर है तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है। लेकिन हरियाणा के सोनीपत शहर में इसी मैगी ने एक परिवार के दो हंसते खेलते बच्चों की जान ले ली और एक बच्चे की जान पर आफत बन गई। वेस्ट रामनगर स्थित मायापुरी कॉलोनी में रात को Maggi खाने से एक परिवार के दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने देर रात दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर भाई–बहन की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चों की मां की हालत भी बिगड़ गई। साथ ही उनके बड़े भाई को भी एहतियातन अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मायापुरी कॉलोनी निवासी भूपेंद्र के परिवार ने बुधवार रात को Maggi खाई थी। Maggi पड़ोस की एक दुकान से खरीदी गई थी। रात को सभी खाना व Maggi खाकर सो गए। देर रात करीब एक बजे परिवार की बेटी हेमा (7) व बेटे तरुण (5) की हालत बिगड़ गई। जिस पर दोनों बच्चों को नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया गया।

विलाप करते हुए बच्चों की मां और परिजन

वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया था। लेकिन परिवार के सदस्य उन्हें लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां पर उपचार के दौरान वीरवार सुबह दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चों की मां पूजा की हालत भी बिगड़ गई। दो बच्चों की मौत से वह बेसुध हो गई। उन्हें भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं दोनों बच्चों के बड़े भाई प्रवेश (8) को भी एहतियातन उपचार दिया गया। उनकी हालत गंभीर है। सूचना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। सिटी थाना एसएचओ देवेंद्र शर्मा का कहना है कि परिजन बच्चों के Maggi खाने की बात कह रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही क्लियर होगा की दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है। परिजनों के बयान व जांच के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular