Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषमिथुन राशि में गोचर करेंगे चंद्रदेव, इन राशियों को मानसिक तनाव से...

मिथुन राशि में गोचर करेंगे चंद्रदेव, इन राशियों को मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

- Advertisment -
- Advertisment -

Chandra Gochar 2023 : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रदेव को मन का कारक माना जाता है। चंद्रमा यदि किसी की कुंडली में कमजोर होता है तो उसे मानसिक पीड़ा होती है। साथ ही उस व्यक्ति के मां का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। इसलिए ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने की सलाह देते हैं।

महादेव की पूजा करने वाले की कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान हैं और जल्द अपनी राशि बदलेंगे। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी।

29 नवंबर को चंद्रदेव मिथुन राशि में गोचर करेंगे  

29 नवंबर को चंद्रदेव देर रात 01 बजकर 21 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 1 दिसंबर तक चंद्रदेव इसी राशि में रहेंगे। 1 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर चंद्रदेव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

चंद्रदेव के मिथुन राशि में गोचर होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि- चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च के होते हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा हमेशा बरसती है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी।

कर्क राशि- चंद्रदेव कर्क राशि के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातक पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है।

मिथुन राशि- चंद्रमा के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि को विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि के लग्न भाव में चंद्र देव विराजमान होंगे। इससे विचार में बदलाव होगा। मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव शांत, सुशील और सौम्य होगा। साथ ही सभी सुखों में वृद्धि होगी। यात्रा के भी योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें- जब गुरुनानक देव गंगा तट पर पहुंचे और हरिद्वार में प्रवाहित की अपने ज्ञान की धारा

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular