Sunday, May 19, 2024
Homeपंजाबहिमाचल में बाढ़ से Chandigarh-Manali highway अवरूद्ध, फंसे सैकड़ों लोग

हिमाचल में बाढ़ से Chandigarh-Manali highway अवरूद्ध, फंसे सैकड़ों लोग

- Advertisment -
- Advertisment -

Chandigarh-Manali highway, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के औट में भीषण बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिस कारण यहां सैकड़ों यात्री फंस गए है। 70 किलोमीटर लंबा मंडी-पंडोह-कुल्लू मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

राज्य में भारी बारिश के कारण कुल 301 मार्ग बंद हैं जबकि बिजली के 140 ट्रांसफार्मर खराब हैं। मंडी शहर से 40 किलोमीटर दूर औट के करीब खोतीनाला में पंडोह-कुल्लू मार्ग पर अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण यात्री रविवार शाम से फंसे हुए हैं।

मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा भूस्खलन से बंद, कतौला से होता हुआ मंडी-कुल्लू वैकल्पिक मार्ग करीब 20 घंटे बाद खुला। छोटे वाहनों को अब इस रास्ते से निकाला जा रहा है। भूस्खलन से करीब छह मील तक मंडी-पंडोह मार्ग अवरुद्ध रहा।

मरम्मत का कार्य जारी है और मार्ग से बड़े पत्थरों को हटाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर का मार्ग करीब एक या दो घंटे में बहाल हो जाएगा। हालांकि, दोबारा से बारिश शुरु हो गयी है और जिले के अन्य स्थानों से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं।

अनुराग वर्मा होंगे पंजाब के नए मुख्य सचिव, एक जुलाई से संभालेंगे पदभार

अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सड़क खुलने से पहले मंडी की ओर यात्रा ना करें। चंडीगढ़ से आए एक पर्यटक मोहित ने कहा,’यह एक बुरे सपने जैसा अनुभव है। हम बीती शाम से फंसे हुए हैं और आसपास रुकने के लिए बहुत ज्यादा होटल और आदि नहीं हैं।

उन्होंने कहा, पुलिस और प्रशासन ने कई बिंदुओं पर यातायात को रोक दिया है लेकिन इसके बावजूद दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर लंबा जाम है। मंडी से चंडीगढ़ की ओर लौट रहे एक यात्री प्रशांत ने कहा, हम रविवार शाम से ही यहां फंसे हुए हैं। सड़क बंद होने से जाम लग गया है और औट एवं सिक्स माइल की सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular