Monday, August 31, 2026
Homeहरियाणारोहतकसीबीएसई रिजल्ट : 10वीं परीक्षा में ZAD Global School के विद्यार्थियों ने...

सीबीएसई रिजल्ट : 10वीं परीक्षा में ZAD Global School के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

CBSE 10th Result 2026 : जेड़ ग्लोबल स्कूल को सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त हुई। इस वर्ष कुल 122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से सभी विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा ।

विद्यालय के छात्र रूद्रांश ने 98.8 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुनीत काजला ने 98.6% सिद्धि ने 98.4% तथा मानसी जांगड़ा ने 98.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कुल 23 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 51 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त 73 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक तथा 90 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular