Sunday, May 19, 2024
Homeव्यापारByjus के 4,500 कर्मचारी हो सकते हैं बेरोजगार

Byjus के 4,500 कर्मचारी हो सकते हैं बेरोजगार

- Advertisment -
- Advertisment -

देश की मशहूर एड टेक कंपनी Byjus अपने कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। इस छंटनी के तहत 4,500 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। वैश्विक स्तर पर बायजू की ओर से कर्मचारियों को हटाया जायेगा। बायजू ने पहले भी इस साल दो बार छंटनी की है। पहली बार कंपनी ने 600 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जबकि दूसरी बार 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

 Byjus की पेरेंट कंपनी से परमानेंट और कांट्रैक्चुअल लोगों को निकाला जाएगा

बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रनाथ का कहना है कि कंपनी अपने कारोबार को दोबारा आकार देने के लिए यह कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी को अपनी लागतों को कम करने की जरूरत है ताकि वह अपनी वृद्धि को जारी रख सके। बायजू की पेरेंट कंपनी से परमानेंट और कांट्रैक्चुअल लोगों को निकाला जाएगा। इस छंटनी का असर किसी दूसरी कंपनियों पर देखने को नहीं मिलेगा। जबकि दूसरी ओर फर्म में बड़ी संख्या में सीनियर पोस्ट को निरर्थक या फिर खत्म कर दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें- फर्जी लोन ऐप पर सरकार लेगी बड़ा एक्शन

 रिस्ट्रक्चरिंग के दौर से गुजर रही है बायजू

इन दिनों बायजू अपने रिस्ट्रक्चरिंग के दौर से गुजर रही है। इसी कारण से कंपनी में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। रिस्ट्रक्चर का दौर खत्म होने के बाद एक्सपेंडिचर में कमी आएगी और कैश फ्लो पहले के मुकाबले बेहतर हो सकेगा। साल 2023 बायजू के लिए काफी खराब रहा। बीते महीने कंपनी के 3 बड़े अधिकारियों ने कंपनी से इस्तीफा दे डाला। जिसकी वजह से देश की सबसे बड़ी एड टेक कंपनी बायजू मुश्किल में पड़ गई है। स्थिति ऐसी हो गई है कि कंपनी अपने कर्मचारियों के पीए को भी ट्रांसफर नहीं कर पा रही है। दूसरी तरफ कंपनी फंड रेजिंग करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ये भी पढ़ें- पितृ पक्ष में इन मंत्रों के साथ पितरों को दें तर्पण

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular